//

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा-भाजपा के बीच होगा रोचक मुकाबला

13 mins read

मुस्लिम वोटरों पर निगाहें जमाएं बैंठें है बसपा प्रत्याशी इरफान सैफी

Advertisement

मुरादाबाद (डेस्क)। पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ चुकी है। मुरादाबाद लोकसभा लोकसभा सीट पर सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट बैंक बढ़ाने के लिए जोर-आजमाइश में जुट गए हैं। इस सीट पर सभी की निगाहें अल्पसंख्यक मतदाताओं के रुख पर टिकी हैं।

Advertisement

सपा-कांग्रेस गठबंधन को इनका समर्थन मिलने की उम्मीद है तो बसपा दलित और अल्पसंख्यक गठजोड़ सहारे नैया पार करना चाहती है। भाजपाइयों की नजर अल्पसंख्यक मतों के बिखराव पर लगी हुई है। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में मुरादाबाद शहर, मुरादाबाद देहात, कांठ, ठाकुरद्वारा और बढ़ापुर विधानसभा सीटें आती हैं।

Trending videos

इनमें से तीन सीटें सपा तो दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है। जबकि बसपा का एक भी विधायक जनपद में नहीं हैं। इस लोकसभा सीट पर करीब साढ़े 20 लाख वोटर हैं। इनमें साढ़े नौ लाख अल्पसंख्यक मतदाता हैं जबकि तीन लाख के आस पास दलित वोटरों की संख्या बताई जा रही है।

बसपा ने इस सीट पर अल्पसंख्यक प्रत्याशी उतारा है। बसपा चाहती है कि दलित वोट बैंक उनके साथ है और अल्पसंख्यक प्रत्याशी के नाते इस वर्ग के वोट उसे ही मिलेंगे। दलित और मुस्लिम एकजुट हुआ तो सफलता मिलनी निश्चित है। सपा ने एन वक्त पर प्रत्याशी बदल दिया था।

Trending videos

सपा चाहती है कि अल्पसंख्यक और यादव वोट तो उसे मिलेगा ही साथ ही रुचि वीरा के सवर्ण होने से वैश्य ठाकुर भी मिलेंगे। जिस कारण सपा भी इस सीट पर अपनी जीत पक्की मानकर चल रही है जबकि भाजपा का मानना है कि उन्हें परंपरागत वोट मिलेगा। अल्पसंख्यक वोट सपा और बसपा में बंट जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा भाजपा अल्पसंख्यक और दलित वोट में भी सेंध लगाने में जुटी है। भाजपा 2014 की तरह फिर से इस सीट पर कब्जा करना चाहती है। अब सभी राजनीतिक दलों की निगाहें अल्पसंख्यक वोटरों के रुख पर ही टिकी हुई है। अब देखना होगा कि अल्पसंख्यक मतदाताओं का रुख किधर रहेगा। इनका रुख ही चुनाव परिणाम तय करने में अहम माना जा रहा है।

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीटें

मुरादाबाद शहर भाजपा
मुरादाबाद देहात सपा
कांठ सपा
ठाकुरद्वारा सपा
बढ़ापुर भाजपा

पार्टी प्रत्याशी
भाजपा सर्वेश सिंह
सपा रुचि वीरा
बसपा इरफान सैफी


कुल मतदाता : 20 लाख 56 हजार 400
अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या : 09 लाख 66 हजार 414

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog