//

प्रेम विवाह : छह महीने में ही दरवाजे पर छूल गई सानिया, मौत

13 mins read

गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में नवविवाहिता ने शुक्रवार तड़के पति से विवाद के चलते दरवाजे की ग्रिल में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। पति अपनी पत्नी के साथ अलग किराये के मकान में रह रहा था। दोनों का प्रेम विवाह छह माह पूर्व हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने दामाद पर मारपीट करना और दान-दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, पुलिस को तहरीर देकर दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार सुबह नाहल के सोनी एनक्लेव में महिला सानिया (19) पत्नी फुरकान अली ने कमरे के दरवाजे की ग्रिल में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

बता दें कि सानिया पुत्री अकबर अली निवासी नाहल और फुरकान शरीफ अहमद निवासी नाहल दोनों ने छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था और फुरकान अपने माता पिता से अलग नाहल स्थित सोनी एनक्लेव में रईस अहमद के मकान में किराये पर रहता था। फुरकान को इसके पिता शरीफ अहमद ने बेदखल भी किया हुआ है। फुरकान अली के मकान मालिक रईस अहमद ने बताया कि दोनों पति पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। आपस में दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार तड़के सुबह शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए तो देखा कि सानिया मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी हुई थी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका सानिया के पिता अकबर अली पुत्र जमात अली निवासी ग्राम नाहल मसूरी ने फुरकान पुत्र शरीफ अहमद निवासी ग्राम नाहल मसूरी पर आरोप लगाया है कि फुरकान अली उनकी बेटी सानिया के साथ अक्सर मारपीट करता था और दान-दहेज के लिए प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर उनकी बेटी सानिया ने आत्महत्या कर ली।

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता अकबर अली की दी गई तहरीर के आधार पर मृतका के पति फुरकान अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करली गई है। जल्द ही आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों