///

अमरोहा : हाईवे पर दर्दनाक हादसा, धागे से भरा ट्रक पलटने से महिला की मौत

13 mins read

सावित्री देवी की मौत और ममता देवी की गंभीर स्थिति, ट्रक पलटने का दर्दनाक मंजर

रजबपुर हाईवे पर धागे से भरा ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर सावित्री देवी (32) की मौत हो गई। उनके गांव की रहने वाली ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घर से टहलने निकली थीं। ट्रक पलटने के बाद हाईवे किनारे खड़े नीम के पेड़ को चपेट में ले लिया, जिसके गिरने से किसान का टिनशेड ध्वस्त हो गया।

इस हादसे में एक घोड़े की भी मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में भर्ती ममता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक सावित्री देवी रजबपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव के रहने वाले जयप्रकाश सिंह की पत्नी थी। पुलिस के मुताबिक सावित्री देवी गांव की ही रहने वाली ममता देवी के साथ बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5:30 बजे टहलने निकली थीं। तभी पंजाब नंबर ट्रक दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। ट्रक में सूती धागा भरा हुआ था। जैसे ही ट्रक रसूलपुर गांव के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर अतरासी सर्विस रोड के पास पलट गया।

इस दौरान सावित्री देवी और ममता दोनों ट्रक के नीचे दब गईं। इतना ही नहीं ट्रक पलटते समय सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद नीम का पेड़ भी बगल में बने विनोद कुमार के टिनशेड पर जा गिरा। गनीमत रही इस दौरान टिनशेड में कोई नहीं था। ट्रक की चपेट में आकर गांव के ही रहने वाले गंगाशरन के घोड़े की भी मौत हो गई। हादसा होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सावित्री देवी व ममता देवी को ट्रक के नीचे से निकला और अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि ममता देवी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस ने क्रेन से पलटे ट्रक को हटवाया, जिसके बाद जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा था। मामले में मृतक महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों