/

टैक्स नहीं भरने वालों पर कार्रवाई, आगरा नगर निगम ने 5 संपत्तियां की सील

7 mins read

नगर आयुक्त का निर्देश: 50,000 रुपये से अधिक बकाया वालों पर टारगेटेड कार्रवाई

आगरा नगर निगम राजस्व विभाग की टीम ने कई वर्ष से संपत्तिकर जमा नहीं कराने पर शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर में दो दुकानों का कुर्की वारंट जारी किया और सील कर दिया। इसके अलावा ताजगंज जोन में तीन संपत्तियों पर सील लगाई गई।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष में एक सौ करोड़ रुपये के बकाए का लक्ष्य राजस्व विभाग को दिया गया है। अफसर और कर्मचारियों को टारगेट भी तय हैं। इनमें 50 हजार रुपये से ज्यादा के बकाएदार शामिल हैं। शुक्रवार को हरीपर्वत जोन के ट्रांसपोर्ट नगर में कारोबारी जगदीश प्रसाद और श्रीचंद की दुकानों पर कार्रवाई की गई। दोनों पर 89,921 और 1,24,823 रुपये संपत्तिकर का बकाया था। दोनों कारोबारियों को नगर निगम से कई बार नोटिस के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में जोनल अधिकारी अवधेश कुमार, कर अधीक्षक अक्षय कुमार, आरआई द्वितीय धर्मेंद्र कुमार रहे।

ताजगंज जोन में राजस्व विभाग की टीम ने तीन संपत्तियों को सील किया। कर विभाग की टीम विमल कुमार की दुकान पर पहुंची। उस पर एक लाख रुपये से अधिक का गृहकर बकाया था। छीपीटोला में विमल कुमार पर 1.21 लाख से अधिक और न्यू आदर्श नगर की विमला शर्मा एक लाख से अधिक का गृहकर बकाया था। इसके बाद भी कोई संज्ञान न लेने पर इनकी संपत्तियों को सील किया गया।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog