डिप्टी सीएमओ डा.देवेंश चौधरी ने अस्पताल को किया सील

रामपुर। यूपी के रामपुर मे एम एस दादू हॉस्पिटल में पित्त की पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक महिला की मौत से परिजन आग बबूला हो गये। अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ होता देखकर संचालक और स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ और झोलाछाप डॉक्टरों के नोडल अधिकारी डा.देवेंश चौधरी भी अस्पताल पहुंच गए और सील लगा दी। वहीं सीएमओ ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है।

मृतका रेखा थाना पटवाई क्षेत्र के सूरजपुर गांव के रहने वाली थी। 10 मार्च को पित्त की पथरी के ऑपरेशन के लिए उसके पति जोगेंद्र ने MS Dadu Hospital में भर्ती कराया था। आप्रेशन के बीस मिनट के बाद अस्पताल की महिला स्टाफ ने जब रेखा को इंजेक्शन लगाया तो तभी से हालत गंभीर हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया। डिप्टी CMO एवं नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने दादू हॉस्पिटल को सील कर दिया है और अस्पताल के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
ये बोले सीएमओ रामपुर