////

मुरादाबाद -ठाकुरद्वारा रोड पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, शाहबाज़ क्लीनिक एंड नर्सिगहोम सील

7 mins read

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित था यूनानी चिकित्सक का नर्सिंग होम

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा रोड़ स्थित नाखूनका गांव के आलमपुर चौराहा पर शाहबाज क्लीनिक एंड नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील कर दिया गया। ये नर्सिंग होम वर्षों से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित था। यूनानी चिकित्सक डा. नौशाद इस अवैध नर्सिंग होम में ओपीडी, आईपीडी के मरीजों का ऐलोपैथिक पद्धति में इंजेक्शन लगाकर जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे।


सीएमओ डॉ कुलदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने पर शाहबाज क्लीनिक एंड नर्सिंग होम पर टीम भेजकर छापेमारी कराई गई। एसीएमओ डॉ प्रवीण कुमार ने जांच पड़ताल की तो संचालक नौशाद कोई रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सकें और न कोई संतोषजनक जवाब दिया।

यूनानी चिकित्सक की डिग्री की आड़ में ऐलोपैथिक इंजेक्शन और दवाओं से मरीजों का उपचार किया जा रहा था। नर्सिंग होम में अंट्रेड स्टाफ भी मौजूद था। सीएमओ ने ये बताया कि कुछ ऐलोपैथिक इंजेक्शन और दवाएं भी बरामद कि गई है। संचालक नौशाद के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
उधर एसीएमओ प्रवीण कुमार की इस छापेमारी से आसपास के झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के भय से क्लीनिक, पैथोलॉजी और अस्पतालों के शटर गिरते दिखाई दिए।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog