अब मुरादाबाद में भी संभव है जटिल कैंसर का इलाज

मुरादाबाद। मुरादाबाद ने चिकित्सा सेवाओं में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला सफल ‘ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट’ (Autologous Bone Marrow Transplant) कर क्षेत्र के स्वास्थ्य क्षेत्र को एक नई ऊँचाई दी है। अब मुरादाबाद में ही संभव है जटिल कैंसर का इलाज

अब तक मल्टीपल मायलोमा और ब्लड कैंसर जैसी बीमारियों के ट्रांसप्लांट के लिए मरीजों को दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब कॉसमॉस हॉस्पिटल की अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञों ने इसे आपके शहर में ही सुरक्षित और किफायती बना दिया है। क्लिनिकल हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी और उनकी टीम द्वारा सफल ऑपरेशन।
मरीज मात्र 10 दिनों में बिना किसी इन्फेक्शन या कॉम्प्लिकेशन के रिकवर हुआ।

हाई-डोज कीमोथेरेपी और स्टेम सेल मोबिलाइजेशन की सुरक्षित प्रक्रिया।महानगरों की तुलना में काफी कम खर्च पर वर्ल्ड-क्लास ट्रीटमेंट। हर एनीमिया सिर्फ कमजोरी नहीं और हर हड्डियों का दर्द केवल कैल्शियम की कमी नहीं होता। यह गंभीर रक्त विकार (Blood Disorders) के संकेत हो सकते हैं। सही समय पर जांच ही जीवन बचा सकती है।
कॉसमॉस हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को इतना मजबूत बनाना है कि किसी भी मरीज को इलाज के लिए अपने घर और शहर से दूर न जाना पड़े। हम अत्याधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदनाओं के साथ आपकी सेवा में सदैव तत्पर हैं।
