मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के श्री राम चौक स्थित आज मुख्य चुनाव कार्यालय लोकसभा क्षेत्र 6 का उद्घाटन किया गया। मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जसवंत सिंह सैनी कलेक्टर प्रभारी एवं राज्य मंत्री ने पहुंचकर , फिता काटकर उद्घाटन किया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी नगर विधायक रितेश गुप्ता अन्य लोग मौजूद रहे। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्य में जुट जाए और लोगों को घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें इसके साथ उन्होंने कहा कि अबकी बार भाजपा 400 पार।