///

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए दलों का बूथ प्रबंधन पर जोर

15 mins read

सरकार की कहानी
मुरादाबाद (डेस्क)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियों का मूलमंत्र बूथ जीता, चुनाव जीता है। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा सबका जोर बूथ प्रबंधन कर पार्टी के पक्ष में किलेबंदी करना है। बैठकों में युवाओं को मतदाता बनाने पर जोर दिया गया।

अब नये मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें बूथों तक पहुंचाने में पार्टी के रणनीतिकार लगे हैं। कमजोर बूथों पर मजबूत उपस्थिति के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को उतारा जा रहा है।


मुरादाबाद लोकसभा सीट जीतने में भाजपा के रणनीतिकार जुटे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के गृह जिले में 2019 के लोकसभा चुनाव में हार की टीस खत्म करने के लिए इस बार पूरी ताकत बड़ी जीत के लिए झोंकी जा रही है। 2 जनवरी को पार्टी के जिला प्रभारी राजेश यादव ने जिला व महानगर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों में बूथ जीता चुनाव जीता मूलमंत्र के आधार पर नये मतदाताओं से संपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया।


बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम ने भी मार्गदर्शन किया था। वहीं 25 व 26 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष यूपी जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सहारनपुर से 20 दिसंबर को शुरू हुई यात्रा के माध्यम से यूपी जोड़ो अभियान में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।


उन्होंने कहा था कि जनता के अधिकार व हक के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद यूपी जोड़ो यात्रा निकाल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी में पार्टी को मजबूत करने में पश्चिमी यूपी की अहम भूमिका बताई थी। उन्होंने भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में अपने क्षेत्र के लोगों का नाम सुनिश्चित कराने और बूथों पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया।

ये बोले नेताजी

पार्टी लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। भाजपा पूरे साल विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच रहती है। भाजपा जनता की आवाज है। बूथ जीता चुनाव जीता के पार्टी के मूलमंत्र पर चलकर मुरादाबाद ही नहीं प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेंगे।

पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनता के हक की आवाज के साथ खड़े हैं। भारत जोड़ो के बाद यूपी जोड़ो यात्रा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

असलम खुर्शीद,
जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में दमदारी से लड़कर मुरादाबाद सीट को फिर जीतेंगे। पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को चुनाव में बड़ी जीत के लिए बूथ स्तर पर काम करने में जुटने को कहा गया है। जनता के समर्थन से लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

डीपी यादव,
जिलाध्यक्ष सपा

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog