//

अब मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच 110 की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें

15 mins read

196 किमी के सफर में लगेंगे सवा दो घंटे

मुरादाबाद (डेस्क)। मुरादाबाद और सहारनपुर जंक्शन के बीच ट्रेनों की अधिकतम गति रविवार से 110 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। 120 किमी प्रति घंटा की गति से किया गया ट्रायल सफल रहने के बाद जीएम ने गति बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इससे मुरादाबाद से सहारनपुर तक 196 किमी का सफर सवा दो घंटे में पूरा हो जाएगा। अब तक इस रेल खंड पर ट्रेनें अधिकतम 100 की गति से दौड़ सकती थीं।

TRENDING short Video

इसी तरह रोजा से लखनऊ के बीच 157 किमी की दूरी में भी ट्रेनें रविवार से 110 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेंगी। यहां भी गति बढ़ाने के लिए मुरादाबाद मंडल ने ट्रायल किया था, जोकि सफल रहा। ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। रेलवे ट्रैक को बदला गया है। पहले पटरियों का वजन 52 किलोग्राम प्रति घन मीटर था। नई पटरियां 60 किलोग्राम प्रति घन मीटर की हैं।

इसी तरह स्लीपर भी बदले गए हैं। पुराने स्लीपर का वजन 60 किलो था, अब नया स्लीपर 80 किलो का है। इसके अलावा सिगनल व्यवस्था को भी आधुनिक बनाया गया है। ज्ञात हो कि अब तक मुरादाबाद से लखनऊ, मुरादाबाद से सहारनपुर, मुरादाबाद से चंदौसी व मुरादाबाद से दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है। रेल मंडल में मुरादाबाद-सहारनपुर ऐसा पहला रेलखंड होगा जहां ट्रेनें 110 किमी प्रतिघंटा से दौड़ेंगी।

Trending Video

मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच चलती हैं 40 ट्रेनें
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बीच 40 ट्रेनें चलती हैं। मुरादाबाद से पंजाब व जम्मू जाने के लिए यही प्रमुख रूट है। 40 में से 10 ट्रेनें रोजाना चलती हैं, जबकि अन्य सप्ताह में एक, दो या तीन दिन चलती हैं। रेलवे के अनुमानित आंकड़े के मुताबिक इस रूट पर हर दिन 20 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। ऐसे में लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, पंजाब व जम्मू जाने वाले यात्रियों का सफर अब कम समय में पूरा हो जाएगा।

Trending Image

मुख्तार अंसारी का बेटा मूंछों को ताव देता हुआ

गाजियाबाद से सीतापुर के बीच 120 होगी गति
अगले साल तक रेलवे गाजियाबाद से सीतापुर के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। यह हिस्सा भी मुरादाबाद रेल मंडल का है। इसमें मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर, सीतापुर समेत सभी महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल होंगे। इसके लिए रेलवे ट्रक व सिगनल पर काम किया जाएगा। पिछले माह रेलवे ने मुरादाबाद से लखनऊ के बीच 125 किमी प्रति घंटा की गति से रेलवे ने ट्रेन का ट्रायल किया लेकिन यह सफल नहीं रहा।

मुरादाबाद-सहारनपुर व रोजा-लखनऊ के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाकर 110 किमी प्रतिघंटा करने की अनुमति मिल गई है। हम एक-दो दिन में ही इन रेलखंडों में 110 की गति से संचालन शुरू कर देंगे। हमारा परिचालन विभाग इसके लिए तैयार है। – राजकुमार सिंह, डीआरएम मुरादाबाद

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog