//

सपा-कांग्रेस एक्सपायरी डेट वाली राजनीतिक पार्टियां: केशव प्रसाद मौर्य

19 mins read

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले रामपुर सीट जीतने का अलग ही स्वाद

रामपुर (डेस्क)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामपुर के बूथ सम्मेलन में सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों ही राजनीतिक पार्टियां एक्सपायरी डेट हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है। सपा को तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। समाजवादी और कांग्रेस पार्टी अब बीमार हो गई है। जबकि, भाजपा पूर्ण रुप से स्वस्थ है, लोग बेसब्री से कमल के फूल का बटन दबाने का इंतजार कर रहे हैं।

रविवार को मसवासी में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि मोदी और योगी की डबल इंजन वाली सरकार से प्रदेश का बहुत भला हुआ है। भाजपा ने रामपुर जनपद से सासंद घनश्याम सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है। रामपुर की जीत का स्वाद ही अलग है।

रविवार को दोपहर करीब 12 बजे मसवासी में बने हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतरा। उसके बाद वह कार से कान्हा गोशाला के पास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां सभी पदाधकारियों द्वारा उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को विकास चाहिए, गुंडागर्दी या भ्रष्टाचार नहीं।

अब उत्तर प्रदेश बदल रहा है। गरीबों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल रहा है। भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास पूर्ण रुप से सही साबित हो रहा है। जनता को डराने-धमकाने का काम सपा सरकार में हुआ है। भाजपा ने केवल विकास को ही महत्व दिया है।

TRENDING Video

मुरादाबाद के पाकबड़ा डिगंरपुर रोड़ स्थित ग्राम बकैनिया में हिंद हाॅस्पिटल अपंजीकृत है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार गुंडागर्दी से मुक्त करके विकास के पथ पर रामपुर, प्रदेश और देश मोदी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। किसान सम्मान निधि, गरीबों को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव किए हर वर्ग के लोगों को दिया।

Trending Video

मुरादाबाद के एनेस्थेटिस्ट डा. युसूफ खान का खास इंटरव्यू

केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों को संबोधित किया। कहा कि सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।आप लोगों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है हमारा सबसे मजबूत कार्यकर्ता बूथ का अध्यक्ष होता है। जिसके ऊपर अपना बूथ जीतने की जिम्मेदारी होती है अगर हमारा बूथ जीता है।

तभी हम चुनाव में जीतते हैं।अपने पन्ना प्रमुखों को कहना चाहूंगा,कि आप सभी को अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं को घर से निकलना है। समय से मतदान करना है।आप ही पर ये जिम्मेदारी है, कि कोई भी मतदाता मतदान करने से छूटना नहीं चाहिए। हम भारी मतों से रामपुर लोकसभा की सीट जीतेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आप सभी के जोश और उत्साह को देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि हम लोकसभा का चुनाव तो जीत ही रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य जो हम लोगों ने लिया है वह भी निश्चित पूरा करेंगे। हम अपने यूपी की 80 की 80 सीट जीतकर, नरेंद्र मोदी के दिए हुए 400 प्लस के लक्ष्य को हम निश्चित प्राप्त करेंगे।

सम्मेलन में स्वार विधानसभा के समस्त सम्मानित बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति के पदाधिकारी, पन्ना प्रमुखों , सेक्टर संयोजकों , सेक्टर प्रभारी के साथ चुनाव प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मसवासी में करीब 45 मिनट रुके।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

डीएम साहब! उमरी के प्राइम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डाक्टर की गैरमौजूदगी में टैक्नीशियन कर रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर

किराए की डिग्री पर किसने दिया पंजीकरण ? मुरादाबाद। जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट का खुलेआम जिलाधिकारी