संभल (डेस्क)। जनपद संभल के बबराला में मंगलवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रस्ताव रखा गया है कि बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया जाए।बबराला में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में बदायूं सीट से उनके बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

इस पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति पर आदित्य यादव को बदायूं सीट से प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगे। उम्मीद है कि आदित्य को प्रत्याशी बना दिया जाएगा।
बबराला में मंगलवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मंच पर बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव, भतीजे, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व जिले के अन्य पदाधिकारी थे। सम्मेलन में प्रस्ताव रखा गया है कि बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया जाए। सभी ने उनका समर्थन किया। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने मंच से बोले हुए कहा कि बदायूं सीट शुरू से ही नेताजी के परिवार की पसंदीदा सीट रही है। बदायूं लोकसभा सीट से मुझे प्रत्याशी बनाने की चर्चा बनी हुई है, पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मेरा नाम घोषित किया था।
Advertisement

बबराला से बदायूं, बिसौली व लोकसभा क्षेत्र में अन्य चार स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है। वहां भी आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पहले ही आ गया है। बबराला में कार्यकर्ताओं की स्वीकृति के बाद आदित्य को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव बनाकर वह पार्टी शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आदित्य यादव ही बदायूं सीट की जिम्मेदारी संभालेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर भी हमला बोला।
कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। किसानों के साथ आमदनी दोगुनी करने के बड़े बड़े दावे फेल हो गए। भाजपा सरकार ने पिछले चुनाव बेईमानी से जीता था। सभी समाजवादी कार्यकर्ता अपने बूथ पर डट कर सामना करें।