जेठ के बेटे से था महिला का अफेयर..
मुरादाबाद (डेस्क)। प्रेम प्रसंग के चलते हरदयाल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पत्नी और आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये घटना भोजपुर इलाके के मेदनीपुर गांव में 3 अप्रैल को घटित हुई थी।
Advertisement

पुलिस को हरदयाल की लाश चारपाई पर मिली। पत्नी रिंकी (31) के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। रिंकी ने कहा कि रात में बदमाश आए, पति की हत्या करके मुझे बांधकर चले गए।
पुलिस अधिकारी ने प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि रिंकी के जेठ के बेटे (भतीजे) सुने पाल (26) से अफेयर था। दोनों ने मिलकर हत्या की थी। अब दोनों पकड़े गए तो राज़ खुल गया।

रात मे रिंकी ने अपने आशिक सुने पाल को मुलाक़ात के लिए बुलाया था। हरदयाल जाग गया। सुने पाल और रिंकी ने मिलकर हरदयाल की हत्या कर दी। रिंकी ने शक से बचने को अपने हाथ पैर रस्सी से बंधवा लिए थे।