//

मुरादाबाद की सपा प्रत्याशी रुचि वीरा पर अचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

8 mins read

मुरादाबाद (डेस्क)। मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुचिवीरा के खिलाफ प्रशासन ने केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के सभा की थी। आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में सपा प्रत्याशी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा कायम किया गया है।

सभा करती सपा प्रत्याशी रुचि वीरा

कहा गया कि बलदेव आर्य इंटर कॉलेज के पास उमाकांत गुप्ता के आवास पर उन्होंने सभा की थी। इससे पहले बीते शुक्रवार को सपा प्रत्याशी की सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक हो गई थी। दरअसल, अलविदा की नमाज शुरू होने से पहले रुचि वीरा जामा मस्जिद चौराहे पर लोगों ने मिलने पहुंची।

जिलाधिकारी मुरादाबाद मानवेन्द्र सिंह ने की पुष्टि

उन्हें पुलिस ने लोगों से मिलने से रोका दिया। इसे लेकर सपा प्रत्याशी की सिटी मजिस्ट्रेट किंसुक श्रीवास्तव से बहस हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने भी इसका विरोध कर और उनसे वहां से जाने के लिए कहा। महिला पुलिस बल भी उन्हें पीछे ले जाने लगी।

इसके बाद वह चौराहा के पास स्थित हाजी मुन्ने के घर के पास मौजूद दुकान पर समर्थकों के साथ खड़ी होकर वहीं से लोगों का अभिवादन करने लगीं। यह देख सिटी मजिस्ट्रेट किंसुक श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें बताया कि चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। लिहाजा वह वहां से चली जाएं। लेकिन रुचि वीरा वहां से नहीं गईं। उन्होंने यहां तक कहा कि मैं दूर खड़ी हूं। अगर मुकदमा लिखना है तो लिख लीजिए। पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog