//

सरकार की गाइडलाइन! कल मनाई जाएंगी ईद… पहली बार ईदगाह में दो बार नमाज होंगी अदा

10 mins read

सड़क पर पाबंदी के बाद लिया फैसला

मुरादाबाद (डेस्क)। ईद को लेकर घर से बाजार तक रौनक दिखने लगी है। बाजारों में सुबह से ही जमकर खरीदारी हो रही है। मुरादाबाद में इस बार ईदगाह में दो बार नजाम अदा की जाएगी। इसके लिए समय जारी कर दिया गया है। ईद पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

Trending vedio

मंगलवार को चांद का दीदार नहीं होने के बाद अब बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी। बुधवार को माह-ए-रमजान का आखिरी रोजा रखा जाएगा। वहीं सड़कों पर नमाज न हो, इसलिए पहली बार ईदगाह में ईद की नमाज दो बार अदा की जाएगी।

Trending video

सरकार की गाइडलाइन का हवाला देकर नायब शहर इमाम ने ईदगाह में सुबह आठ बजे व नौ बजे (दो बार) नमाज का समय तय किया है। वर्षों से ईद की नमाज ईदगाह के मैदान में अदा की जाती रही है।

Advertisement

जिला प्रशासन की ओर से सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए इस बार ईदगाह मैदान में दो बार नमाज अदा करने की अपील की गई है।

Advertisement

प्रशासन के साथ बैठक के बाद नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने वीडियो जारी करके कहा है कि इस बार सड़कों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी है। इसलिए इस बार ईदगाह में अलग-अलग समय में ईद की दो नमाज अदा की जाएंगी।

Advertisement

ताकि नमाजियों की सफें सड़कों पर न लग सके। उन्होंने बताया कि पहली नमाज बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से होगी। इस नमाज को नायब शहर इमाम पढ़ाएंगे। इसके बाद दूसरी नमाज नौ बजे अदा होगी, पहली नमाज से रह गए लोग इसमें शामिल हो सकेंगे।

Advertisement

उन्होंने नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों से ईदगाह में वक्त से पहले पहुंचने और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से सड़कों पर नमाज के लिए पाबंदी है। इसलिए मशविरा के बाद यह बात तय की गई है कि इस साल मुरादाबाद की ईदगाह में ईद की दो नमाज अदा की जाएंगी। पहली नमाज सुबह आठ बजे होगी जो मैं खुद पढ़ाऊंगा। दूसरी नमाज सुबह नौ बजे होगी। सभी लोग इस गाइडलाइन का पालन करें।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog