2022 की बेईमानी का बदला 2024 में अपनी वोट से देना
विज्ञापन

बिजनौर (डेस्क)। बिजनौर जिले के नहटौर में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण का चुनाव और पश्चिम की यह हवा भाजपा को जीतने नहीं देगी। 2022 की बेईमानी का बदला 2024 में अपनी वोट से देना यहां पिछली बार भाजपा को चुनाव हराने के लिए सपा ने गठबंधन करने का काम किया।
विज्ञापन

दीवारों पर लगी महापुरुषों की तस्वीरें का अपना एक इतिहास है, जिन्होंने लंबा संघर्ष किया है। आजादी के बाद भी सरकार पिछड़ा वर्ग को सम्मान नहीं दे पाई। भाजपा की सरकार अधिकार छीनने वाली सरकार है, यह सरकार संविधान बदल देगी। इस देश की आजादी में हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों ने भी कंधा मिलाकर साथ दिया था।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है। 90 प्रतिशत लोग बेरोजगार हो गए हैं। कहा कि ना नौकरी है ना रोजगार और वह बातें करते हैं हम विश्व गुरु बन जाएंगे। विश्व गुरु बनने का सिर्फ सपना दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि एक नौजवान ने अपनी डिग्री जला दी और आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। कहा कि रोजगार नहीं मिलने की कहानी सिर्फ एक की नहीं बल्कि लाखों युवाओं की है।
Trending vedios
विज्ञापन

सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी स्थिति हो गई है कि कोई भी परीक्षा हो पेपर जरूर लीक हो जाएगा। अभी तक हुई परीक्षा के सभी पेपर लीक हो गए हैं। सरकार जानबूझकर पेपर लीक कर रही है। अगर सरकार सावधान होती तो पेपर लीक न होते। पेपर लीक होने की वजह से परीक्षाएं निरस्त हो गईं।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से प्रभावित 60 लाख नौजवान और उनके परिवार के दो-दो सदस्यों को मिलाकर एक करोड़ 80 लाख लोग बैठते हैं। अगर इस आंकड़े को 80 लोकसभा सीटों पर भाग दे दिया जाए तो हर संसदीय क्षेत्र में भाजपा का दो लाख वोट कम हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का भी बेरोजगारों जैसा ही हाल है। किसानों ने लाठी खाकर भी आंदोलन किया। करीब 1000 लोगों की जान दिल्ली में किसान आंदोलन में चली गई। अगर किसान और नौजवान मिलकर इनके खिलाफ वोट कर दे तो सरकार बचेगी नहीं। अगर 400 पार से सरकार बना रहे हैं तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल क्यों भेजना पड़ रहा है।
भाजपा साजिश करने वाली पार्टी है।
उन्होंने कहा कि आजाद भारत में भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा मिला है। भाजपा सीबीआई का सहारा लेकर चंदा नहीं वसूली करने का काम करती है। 10000 करोड़ का चंदा वसूल किया है। बाजार में यह महंगाई भाजपा की चंदा वसूली की वजह से है, जिनसे इन्होंने चंदा लिया, उन्हें खुली छूट दे दी है।
Trending X
कहा कि भारतीय जनता पार्टी साजिश करने वाली पार्टी है। एक कंपनी ने भाजपा को इलेक्ट्रोरल बॉन्ड का पैसा दिया, जबकि दूसरी पार्टी के लोगों को इलेक्टोरल बॉन्ड लेने पर जेल भेजा जा रहा है।
कहा कि भाजपा को संविधान की चिंता नहीं है। इनके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर फंसाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं।
वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि लालच देकर गठबंधन तोड़ने का काम किया गया। केवल विधायकों को ही नहीं बड़े-बड़े दलों को लालच देकर तोड़ा गया है जो विधायक छोड़कर गए थे उन्हें पैकेज में सिक्योरिटी दी जा रही है। दिल्ली वाले सिक्योरिटी देने में उस्ताद हैं। भाजपा वाले इंडिया गठबंधन को इंडी गठबंधन बोलते हैं। उन्हें अंग्रेजी नहीं पता है। अगर अंग्रेजी पता है तो वह इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान और नौजवान भाजपा को निपटने का काम करेंगे। कहा कि बिहार के एक नेता ने इंडिया गठबंधन छोड़ा था, उसी रात समाजवादी पार्टी ने फैसला लिया कि ज्यादा सीटें देंगे लेकिन, गठबंधन को बचाएंगे। कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी को ही मिलकर संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।
वहीं, नगीना से लोकसभा उम्मीदवार मनोज कुमार के लिए उन्होंने कहा कि जज की नौकरी छोड़कर आपकी अदालत में आने का काम उन्होंने किया है। अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलते हैं और लूटने का काम करते हैं।