
अमरोहा/गजरौला (डेस्क )। अमरोहा जिले के गजरौला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में सुरक्षा वातावरण है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भुखमरी के हालात हैं। जबकि, भारत में मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
Advertisement

लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ प्रधानमंत्री ने दस सालों में नए भारत की संकल्पना की नींव रखी है। योगी आदित्यनाथ ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि आज वासुदेव नगरी में देश के पीएम का आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पी के रूप में विकसित व आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उनके नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। आज देश में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ प्रधानमंत्री ने दस सालों में नए भारत की संकल्पना की नींव रखी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान जिसकी जनसंख्या 23 से 24 करोड़ के बीच है।

आज वहां के अधिकांश लोगों को रोटी के लाले हैं। वहीं हमारे देश में 80 करोड़ लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त में राशन की सुविधा दी जा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री ने अगले पांच सालों के लिए भी मुफ्त राशन के लिए आश्वस्त किया है।
Advertisement

भारत आज ग्लोबल लीडर के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित देश बनने की और आगे कदम बढ़ा रहा है।