//

दिनदहाड़े बिल्डर की कोठी से 12 लाख कैश और जेवर चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद

12 mins read

चोरों ने किया बड़ा सफ़र, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Meerut: वेस्ट एंड रोड पर बंगला नंबर-210 बी में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अलमारी के ताले तोड़कर 12 लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण व सामान लेकर फरार हो गए। बाइक सवार दो आरोपी सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

बंगला नंबर 210 बी में बिल्डर राजीव सिंहल परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे राजीव सिंहल पत्नी डिंपल सिंहल और कार चालक मलियाना निवासी सोनू के साथ वृंदावन दर्शन करने गए थे। घर पर बेटे पार्थ सिंहल और छह वर्षीय छोटे बेटे को छोड़कर गए थे। शाम करीब चार बजे पार्थ सिंहल अपने छोटे भाई को कोठी के सामने एक परिचित के घर में छोड़कर साइट देखने के लिए चले गए थे। इस बीच घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका आई और कोठी के सामने से चाबी ली।

उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। घरेलू सहायिका ने पार्थ को फोन कर जानकारी दी। पार्थ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने अपने पिता राजीव सिंहल को फोन पर घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह वृंदावन से मेरठ रवाना हो गए है। फिलहाल पुलिस को 12 लाख रुपये चोरी की रकम बताई गई है। इसके अलावा आभूषण और अन्य सामान चोरी हुआ है। मेरठ लौटकर राजीव सिंहल और उनकी पत्नी डिंपल सिंहल पुलिस को सामान की सूची सौंपेंगे।

गेट फांदकर घुसा बाइक पर आया चोर
चार बजे पार्थ घर से निकले थे। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक पर सवार होकर दो चोर वहां पहुंचे। एक आरोपी तेजी से गेट फांदकर कोठी में घुस गया। जबकि दूसरा बाइक लेकर चला गया। बंगले में घुसे आरोपी के हाथ में एक थैला दिख रहा है। आशंका है कि थैले में ताला तोड़ने के औजार व मास्टर चाबी थी। बाद में दूसरा आरोपी बाइक लेकर लौटता है और बंगले से निकलकर आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। आरोपियों ने लगभग एक घंटे के बीच वारदात की।

फुटेज से करा रहे पहचान
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog