//

आगरा में जमीन विवाद में भाई की हत्या, भतीजा गंभीर रूप से घायल

4 mins read

भाई की हत्या के बाद पीड़ित परिवार में मचा कोहराम।

आगरा के थाना खंदौली में जमीन के विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से मारपीट होने लगी, इसके बाद फरसे निकल आए। इस संघर्ष में एक भाई की मौत हो गई। दूसरा भाई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना खंदौली के गांव पुरा लोधी में जमीन विवाद में दो भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष। जमकर मारपीट के बाद फरसे चले। एक भाई की हत्या कर दी गई, जबकि एक भाई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog