//

अमरोहा: गैराज में ठेकेदार पर गोलीबारी, CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी फरार

10 mins read

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग, कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

गैराज पर कार ठीक कराने पहुंचे कांठ के रहने वाले ठेकेदार विनीत कुमार को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कांठ थानाक्षेत्र के आवी हाफिजपुर में ऋषिपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका एक बेटा नरेंद्र सिंह किसानी करते हैं। जबकि विनीत कुमार नगर पालिका में ठेकेदारी करते हैं। विनीत कुमार रोजाना अपने गांव से अमरोहा आते-जाते हैं।

बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे विनीत कुमार घर से अमरोहा के लिए निकले थे। करीब दस बजे वह मंडी समिति रोड स्थित गैराज पर अपनी कार ठीक कराने पहुंचे। यहां नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मुंढ़ामुकरी का रहने वाला गौरव पहले से मौजूद था। आरोप है कि गौरव विनीत कुमार को देखकर गैराज से बाहर गया और कुछ देर बाद वापस लौटे। इससे पहले विनीत कुमार कुछ समझ पाते गौरव ने उनके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही विनीत कुमार लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। गौरव वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल विनीत कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल, विनीत कुमार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी गौरव के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों के बीच क्या रंजिश चल रही है, इसका पता लगाया जा रहा है।– अरुण कुमार, सीओ सिटी अमरोहा

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों