तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पुलिस ने शुरू की जांच
जानकारी के अनुसार, रायबरेली के लालगंज थाना इलाके के बहाई गांव में रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
