पिता की ही बंदूक से हुई बेटे की मौत, भाई के कमरे में पहुंचते ही हुआ खुलासा

12 mins read

सिद्धांत राठी की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक का उपयोग किया

मोदीपुरम। सरधना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव में रहने वाले दिल्ली पुलिस में दारोगा के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से आत्महत्या कर ली। मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में डिफेंस एंक्लेव-190 निवासी विजय कुमार सेना से सेवानिवृति के बाद दिल्ली पुलिस में दारोगा के रूप में कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी दीपा, बड़ा बेटा सौरभ राठी, छोटा बेटा सिद्धांत राठी और विजय की मां केला देवी हैं। 22 वर्षीय सिद्धांत राठी एसएससी की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात करीब दो बजे तक सिद्धांत अपने स्वजन के साथ ही मकान में ग्राउंड फ्लोर के कमरे में था। मगर, रविवार सुबह करीब पांच बजे स्वजन नींद से जागे तो सिद्धांत नीचे वाले कमरे में नहीं था। बड़ा भाई सौरभ पड़ोसी के मकान की छत से अपनी छत पर पहुंचा तो देखा कि तीसरे मंजिल के कमरे में सिद्धांत राठी का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास ही उसके पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी पड़ी थी। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

दोनाली बंदूक में दो कारतूस थे, एक फायर हो गया, दूसरा लोड था

मौके पर पहुंचे दारोगा अशोक नौहवार ने बताया कि घटनास्थल से बरामद दोनाली बंदूक की बैरल में दो कारतूस थे, जिनमें से एक फायर हो गया, दूसरा कारतूस लोड था। घटनास्थल को देखकर प्रतीत हो रहा था कि सिद्धांत ने बंदूक को फर्श पर खड़ी कर बैरल को माथे से सटाकर ट्रिगर दबाया, जिससे एक गोली चली और सिर को उड़ा दिया। कमरे में खून और मांस बिखरा पड़ा था।

गोली चली किसी को पता नहीं चला

सिद्धांत शनिवार देर रात दो बजे तक अपने स्वजन संग कमरे में था। मगर, सुबह वह कमरे में नहीं था। मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में गोली चली, युवक की मौत भी हो गई। मगर, गोली की आवाज न तो स्वजन ने सुनी और न ही पड़ोसियों को पता चल पाया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों