/

वाराणसी साइबर क्राइम: 32.40 लाख की धोखाधड़ी, ठगों ने दो और लोगों से की लाखों की ठगी।

17 mins read

नीना कौरा की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज, 32 लाख से अधिक की ठगी की जांच जारी।

हुकुलगंज स्थित चंद्रा रेजिडेंसी में रहने वाली एक वृद्धा को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर जालसाजों ने 32 लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए। भुक्तभोगी नीना कौरा की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 67 वर्षीय नीना कौरा ने पुलिस को बताया कि सुनील कुमार नाम के व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्स एप पर वीडियो कॉल की। खुद को वह मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन का इंचार्ज बताया। उसने कहा कि आपने कुछ फर्जी पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और 140 ग्राम एमडीएमए सिंगापुर में रहने वाले टैंग बैंग हॉक को कूरियर किया है। कूरियर पकड़ा गया है और आपके नाम से गिरफ्तारी का आदेश है।

 आप दो दिन के भीतर अंधेरी पुलिस थाने पहुंचिये। इसके बाद उसने सीबीआई अधिकारी अनिल यादव को कॉल ट्रांसफर करने की बात कही। अनिल ने कहा कि आप यह सब अपने किसी परिचित को न बताएं। अन्यथा आप और आपके परिवार की जान को खतरा हो सकता है। नीना कौरा ने कहा कि इससे वह बहुत ज्यादा डर गईं। कुछ समय बाद जालसाजों ने पुन: कॉल कर कहा कि आप वृद्ध महिला हैं। हम कोशिश करके अदालत से आपकी गिरफ्तारी रुकवाते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक खाते के साथ मकान और वाहन का ब्योरा देना होगा। फिर जालसाजों ने खाता नंबर भेज कर कहा कि बैंक जाकर पैसा आरटीजीएस करें। 

घबरा गई थी भुक्तभोगी
नीना कौरा ने बताया कि वह किसी को कुछ बताए बगैर बैंक गईं और 32 लाख 40 हजार रुपये जालसाजों के खाते में आरटीजीएस की। पैसा भेजने के बाद जालसाजों ने कहा कि वो अदालत जा रहे हैं और जमानत के कागज बनवाएंगे। जमानत होने के 24 घंटे के भीतर सारा पैसा वापस आ जाएगा। 24 घंटे बीतने के बाद उन्होंने व्हाट्स एप पर भेजा हुआ गिरफ्तारी आदेश और अपना आईडी कार्ड वगैरह डिलीट कर दिया। इसके बाद जालसाजों ने अपने सारे नंबर बंद कर दिए। इस पर उन्होंने नागपुर में रहने वाले अपने बेटे को जानकारी दी। बेटे ने बताया कि साइबर जालसाजों ने धोखाधड़ी की है तो वह पुलिस से संपर्क की।

व्यापार के नाम पर 11.12 लाख की चपत 
वाराणसी के लखराव, भेलूपुर निवासी 81 वर्षीय एक बुजुर्ग को उनकी फेसबुक फ्रेंड ने व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर 11.12 लाख रुपये की चपत लगा दी। घटना के संबंध में बुजुर्ग सुरेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर यूनाइटेड किंगडम की जेसिका टीना उनकी मित्र थी। जेसिका ने उन्हें व्यापार में मुनाफे का लालच दिया। उसने सूरत का पता दिया, जहां से वह साइड्रोजिन लिक्विड मंगाया करते थे।  

युवक के खाते से उड़ाए 3.47 लाख रुपये
शिवपुर के चुप्पेपुर निवासी राज सोनकर के खाते से जालसाजों ने तीन लाख 47 हजार रुपये निकाल लिए। संयुक्त पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पीड़ित की तहरीर पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। राज सोनकर ने पुलिस को बताया कि उसका खाता सेंट्रल जेल रोड, शिवपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में है। उसके खाते से  तीन लाख 47 हजार 601 रुपये निकाले गए।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog