//

UP में रिश्तों का कत्ल: चार साल की बच्ची की ताई ने की बेरहमी से हत्या

8 mins read

इज्जत नगर थाना इलाके में बच्ची का शव बरामद, पुलिस ने ताई और ससुर को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के शिकारपुर चौधरी में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या हुई है। हत्या का आरोप उसकी ताई पर लगा है। पुलिस ने बच्ची का शव ताई के घर से बरामद कर लिया है। पुलिस ताई और उसके ससुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शिकारपुर चौधरी निवासी राजू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। राजू के तीन बच्चे हैं। उन में सबसे छोटी मिस्टी चार साल की है। 

शनिवार दोपहर दो बजे घर के बाहर खेल रही मिस्टी अचानक गायब हो गई। आसपास के घरों और मोहल्ले में उसकी तलाश की गई। बच्ची का पता न लगने पर परिजन  इज्जत नगर थाने आए। राजू और उनके परिवार के लोगों ने पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद भी मिस्टी का पता नहीं लगा। करीब 10 बजे राजू के घर के पास के घरों को पुलिस ने खांगला तो बगल में ही बने तहेरी भाभी सावित्री के घर में एक बोरे में बंद मिस्टी का शव मिला। 

परिजनों ने सावित्री के साथ ही सावित्री के रिश्ते के ससुर गंगाराम पर हत्या का आरोप लगाया। इज्जत नगर थाना पुलिस ने ससुर और बहू को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। परिवार ने तंत्र विद्या में हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि हत्या क्यों की गई है, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही स्थिति साफ हो जाएगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog