कोतवाली क्षेत्र में सड़क पार करते वक्त गर्भवती महिला की बुग्गी और ट्रैक्टर की चपेट में मौत
कोतवाली हाथरस जंक्शन के ग्राम सूजिया में 29 अक्तूबर देर शाम एक गर्भवती महिला की बुग्गी और ट्रैक्टर के बीच में फंसकर दोनों की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

ग्राम सूजिया निवासी 32 वर्षीय रूबी पत्नी साकेत 29 अक्तूबर शाम को सड़क पार कर रही थीं तो एक तरफ से बुग्गी की चपेट में आ गईं, दूसरी तरफ से ट्रैक्टर आ रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रूबी के पति शाकिर मजदूरी करते हैं। मृतका ने अपने पीछे तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है।
