धनतेरस से पहले चोरी की बड़ी वारदात, दुकान का शटर तोड़ लाखों के जेवर ले उड़े चोर

9 mins read

दुकान के पीछे मिले बिखरे गहनों के डिब्बे, पुलिस जांच में जुटी

Deoria News: थाना क्षेत्र के पाण्डेय चौराहा पर सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने सराफा दुकान में सेंध लगाई और लगभग पांच लाख रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली। इसकी जानकारी पर मंगलवार सुबह पीड़ित के साथ सैकड़ों लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वही चोरी की वारदात की जांच करने पहुंची पुलिस को दुकान के पीछे कुछ अंगूठी आउट उसके डिब्बे बिखरे हुए मिले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

भरहेचौरा गांव के संतोष वर्मा  पाण्डेय चौराहा पर सराफा की दुकान चलाते हैं, मंगलवार को धनतेरस होने के चलते वह सोमवार की देर रात तक की सफाई करने के बाद घर चले गए। मंगलवार सुबह लोगों ने दुकान का शटर खुला देख संतोष को इसकी जानकारी दी। बदहवाश मौके पर पहुंचे संतोष ने दुकान की हालत देख रोने लगे। तभी लोगों की भीड़ जुट गई। सुचना पर प्रभारी निरीक्षक और सीओ भाटपाररानी भी पहुंच चोरी की घटना की जांच करने लगे।  रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर लगभग डेढ़ किलो चांदी और पचास ग्राम के अन्य सोने के जेवर चुरा लिए।

चोरी के बाद, दुकान के पीछे कुछ अंगूठियां और उनके डिब्बे भी बरामद हुए हैं।  धनतेरस के दिन सराफा दुकान में चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे सीओ भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई जा रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों