/

मुजफ्फरनगर में बच्चों के खेल का विवाद बना जानलेवा, 65 वर्षीय बुजुर्ग फरमूद की मौत

8 mins read

दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल

मुजफ्फनरग जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी में खेलते समय बच्चों में विवाद हो गया। तब दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें संघर्ष हो गया। सिर में डंडा लगने से बुजुर्ग फरमूद (65) की मौत हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। शनिवार दोपहर गांव में फरमूद व मुशर्रफ परिवार के बालक एक साथ खेल रहे थे। दोनों परिवारों के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए । इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले।

इस दौरान फरमूद सिर में डंडा लगने से घायल हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हमले में मृतक पक्ष के शाह आलम, सादिया, नाजमा व अनीस घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की महिला जमीला घायल हो गई। बुजुर्ग की मौत को देखकर हमलावर पक्ष के लोग फरार हो गए। मौकेपर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। गांव में तनाव को माहौल है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज  कर कार्रवाई की जाएगी। शव मोर्चरी भेजा गया है। शांति बनाए रखने के मददेनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों