/

Banda News: घर के अंदर ईंट से महिला की हत्या, शव घास-फूस में छिपाकर हत्यारे फरार

12 mins read

ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, घर के पीछे मिला महिला का शव

महिला की घर के अंदर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई, उसका शव घसीटकर घर के पीछे स्थित पशु बाड़े में घास-फूस के ढेर में छिपाकर हत्यारे भाग निकले। किसी को भी हत्या की भनक तक नहीं लगी। रविवार को सुबह जब उसका पुत्र रोया तो ससुर ने आकर देखा लेकिन वह दिखाई नहीं दी। तलाश की तो उसका शव पड़ा मिला। ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी गुड़िया उर्फ आशा कुशवाहा (32) का शव रविवार को सुबह घर के पीछे करीब सौ कदम दूर पशुबाड़े में यूकेलिप्टिस के पेड़ों के नीचे घास-फूस से ढका मिला। महिला के शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे। सिर व चेहरे का एक हिस्सा पूरी तरह से कुचला था। 

ससुर श्रीपाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे खाना खाकर आशा अपने कमरे में दो बेटियों शालिनी (10), शिवानी (7) व एक बेटे अभिषेक (3) संग कमरे में सोने चली गई थी। ससुर कमरे के बगल में बनी टिन सेट के नीचे सोया था। सुबह करीब सात बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि पौत्र अभिषेक रो रहा है। उसने आवाज लगाकर शालिनी को बुलाया तो उसने बताया कि घर पर मम्मी नहीं हैं। तब तक पड़ोसियों को भी जानकारी हो गई। 

खोजबीन की गई तो घर से करीब सौ कदम दूर यूकेलिप्टस के कई पेड़ लगे हैं, उन पेड़ों की आड़ पर घास-फूस इकट्ठा देख ग्रामीणों ने हटाया तो आशा का शव पड़ा मिला। ससुर श्रीपाल ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कस्बा इंचार्ज अनिल सिंह व क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर आरके सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर एएसपी शिवराज सिंह ने कई पड़ोसियों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की घर के अंदर ईंटों से प्रहार कर हत्या कर देने के बाद शव को घसीटकर पशु बाड़ा में छिपा दिया गया।

घर के पास ही महिला का शव बरामद किया गया है। महिला को मारकर शव छिपाने का मामला प्रतीत हो रहा है। ससुर की ओर से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है। -शिवराज, एएसपी बांदा

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों