आजमगढ़: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति द्वारा सिलेंडर में आग लगाने से मची अफरातफरी, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

6 mins read

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मूनाला क्षेत्र में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक घर में रखे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मूनाला निवासी मो. अजीम जिसे लोगों द्वारा मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। सोमवार की रात लगभग 9.30 बजे उसने घर में रखे सिलिंडर को खोलकर उसमें आग लगा दी। जिससे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैंलेंद्र लाल, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि अगल बगल के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मो. अजीम मानसिक रूप से बीमार है।वह पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घर को नुकसान पहुंचा है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों