/

प्रयागराज में पूर्व प्रधान की संदिग्ध मौत: प्रधान पर हत्या का आरोप, सड़क पर पाई गई लाश

5 mins read

पूर्व प्रधान राजेश पटेल की रहस्यमय मौत: सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, हादसे में मौत की वजह पर संदेह

घूपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया पिंक बूथ के पास हुए सड़क हादसे में पूर्व प्रधान राजेश पटेल उर्फ खन्ना की मौत हो गई। उनकी लाश सड़क के किनारे पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव को कब्जे में लेने से रोक दिया। वर्तमान प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। 

मनकवार गांव के पूर्व प्रधान राजेश पटेल बृहस्पतिवार को सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। रहस्यमय परिस्थितियों में गौहनिया पिंक बूथ के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस से  ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई और शव को कब्जे में लेने से रोक दिया गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog