चोरों ने तोड़ा शटर का ताला, काउंटर से चार लाख रुपये और सीसीटीवी डीवीआर ले उड़े
करमा बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर स्थित कृषि यंत्र की दुकान से बुधवार की रात चोर चार लाख रुपये उठा ले गए। शटर का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मुख्य मार्ग पर सुरेश द्विवेदी का आवास है। इसी में सामने के हिस्से में कृषि यंत्रों की दुकान है। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही कुत्ते भी पाले हुए हैं। इसके बावजूद चोर बुधवार की रात शटर का ताला तोड़कर काउंटर में रखे चार लाख रुपये व सीसी टीवी की डीवीआर उठाकर ले गए। परिजन जब सुबह उठे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, एसआई आशीष सिंह, राजेश सिंह ने छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने कहा कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
