/

मुज़फ़्फ़रनगर में गोलीकांड: खतोली में मेरठ की युवती की हत्या, मामा और परिवार के अन्य लोग गायब

7 mins read

दूसरे गांव के युवक से कोर्ट मैरिज के बाद मामा के घर रह रही थी युवती

उत्तर प्रदेश के खताैली में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि युवती की पहचान मेरठ के बहसूमा निवासी के रूप में हुई है। युवती के परिजनों व उसका नाम आदि की जांच की जा रही है। पुलिस व फोरेंसिक टीम माैके पर जांच में जुटी है।

गोली मारकर की गई हत्या, मामा व परिजन फरार
जानकारी के अनुसार खतौली के गांव रसूलपुर केलोरा में मामा के घर रह रही युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद मामा व परिजन फरार हो गए। बहसूमा थाने के मुहम्मदपुर शाकिस्त की रहने वाली युवती हिमांशी दो वर्ष से अपने मामा भारतवीर के घर रहती थी। उसने पिछले माह बहसूमा थाने के गांव मोड़ सदरपुर निवासी विनीत से कोर्ट मैरिज की थी।

कोर्ट मैरिज करने से नाराज था परिवार
12 नवंबर को गाजियाबाद में दोनों की फेरो की रस्म होने वाली थी। उसके मामा के घर उसकी हत्या कर दी गई। उसका  शव कार में पड़ा मिला। गांव वालों की सूचना पर खतौली पुलिस मौके पर पहुंची ।एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि शव मोर्चरी भेज दिया है। मृतका के मामा व परिजन फरार हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों