बलिया हादसा: शॉर्ट सर्किट से 10 दुकानों में आग, लाखों का सामान राख

8 mins read

बस स्टैंड मार्ग पर लगी आग ने व्यापारियों को पहुंचाया बड़ा नुकसान

रेवती नगर की दुकान में आग लगने से दहशत फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दस दुकानों को अपनी जद में ले लिया। सारा सामान जलकर राख हो गया। बताते चलें कि थाना बस स्टैंड मार्ग पर संजय वर्मा की टीन शेड की कई दुकानें हैं। शनिवार की देर शाम करीब सात बजे गोलू साह की मोबाइल की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू करने का प्रयास कर पाते, तब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग ने देखते ही देखते राजेश केशरी की साइकिल की दुकान, नीरज सिंह की एल्युमिनियम की दुकान, राजू केशरी की बक्सा की दुकान, धीरज एवं पवन ठाकुर की एक-एक एक सैलून, दीपक ठाकुर की दो साईकिल की दुकानें तथा विजय शर्मा की लकड़ी, पलंग आदि की दुकानों को अपने चपेट में ले लिया, जिससे दुकानों में रखा सारा सामान को जलाकर नष्ट हो गया। वहीं, घबराए हुए समीप के दुकानदार विक्की केशरी, शंकर राज तथा मुन्ना साह की क्रमशः प्लाईवुड, बक्सा तथा लकड़ी की दुकानों को तोड़ते हुए हजारों के सामान को निकाल कर सड़क पर फेंक दिया, जिससे कुछ सामान बर्बाद हो गया। आग की तपिश इतनी जबरदस्त थी कि कोई समीप नहीं जा पा रहा था। बावजूद इसके नगर पंचायत के टैंकर, समरसेबल तथा हैण्ड पाइप की सहायता लोगों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन दस्ता पहुंचा। इस दौरान थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह, एसआई प्रभाकर शुक्ला सहित थाने का पूरा स्टाफ मुस्तैद रहा।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों