शाहजहांपुर: किसान मेले में जा रही बस पलटी, 21 घायल, एक की हालत नाजुक

7 mins read

मिर्जापुर पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य, घायलों को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

लखनऊ में आयोजित होने वाले किसान मेले में जा रहे किसानों से भरी बस मिर्जापुर के खगिया नंगला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कृषि विभाग की ओर से निजी बस के जरिये परौर, मिर्जापुर और कलान के 46 किसान लखनऊ जाने के लिए रवाना हुए थे। सुबह सात बजे खगिया नंगला के पास बाइक सवार को बचाने के फेर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य को शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से जरियनपुर सीएचसी रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, कलान के गांव बैकुंडपुर लक्ष्मणपुर निवासी देव सिंह और आरेश, परौर के कुंडरिया निवासी महीपाल गिरी, ब्रजबिहारी, विनोद गुप्ता, हरिपाल, मुनीश, रणवीर सिंह, रामाधार गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुन्ना लाल, राजेश सिंह, करुण शर्मा, राम निवास लेखपाल, अवधेश, बलवीर, देवशंकर, परौर के सुनील, कलान के वजीदापुर के विश्वनाथ और मिर्जापुर के कलक्टरगंज निवासी राजेंद्र घायल हो गए। देवेंद्र की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों