लखीमपुर खीरी में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

6 mins read

गोला के अलीगंज मार्ग पर भीषण दुर्घटना, तीन युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

बुधवार की रात अलीगंज मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक ही गांव के बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की रात करीब 8:30 बजे कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के ग्राम  अलीगंज कोरियाना निवासी 32 वर्षीय दीपू पुत्र बेचेलाल, 30 वर्षीय सुभाष पुत्र राधेश्याम और 22 वर्षीय राजकुमार पुत्र वेद प्रकाश एक ही बाइक पर सवार होकर गोला की ओर से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में गोला गोकर्णनाथ के अलीगंज मार्ग स्थित कलेर बारात घर के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर अवस्था मे 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। गोला गोकर्णनाथ के पुलिस क्षेत्राधिकारी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि हादसा किसी अज्ञात वाहन से हुआ है। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों