/

पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, निहाल हत्याकांड से जुड़े हथियार और बाइक बरामद

9 mins read

मुठभेड़ में आरोपी घायल, पुलिस ने गोली मारकर दबोचा और अस्पताल में कराया भर्ती

देवरिया में हुए निहाल सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपी में से दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुखबिर की सूचना पुलिस टीम ने शुक्रवार की भोर में घेराबंदी कर दो नामजद आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारकर घायल कर दबोच लिया और मेडिकल कालेज में पुलिस की सुरक्षा में भर्ती कराया। बीते सात नवंबर को थाना सुरौली इलाके के ग्राम जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह उर्फ निहाल सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी।

निहाल की हत्या के बाद सुरौली पुलिस ने उसकी मां गायत्री सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धडपकड़ में जुट गई। एसपी संकल्प शर्मा ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।पुलिस टीम ने बीते  12 नवंबर को पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें दो शूटर भी शामिल थे जिन्होंने निहाल को गोली मारने की बात स्वीकारी थी। 

इधर, पुलिस टीम नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर ने दो के आने की सूचना दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नामजद दो आरोपी अनुराग गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता उर्फ डब्बा और आशीष पांडेय पुत्र स्व. सत्या पांडेय निवासीगण-वार्ड नंबर 16 रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मरवटिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी आशीष पाण्डेय के पास से एक पिस्टल और अनुराग गुप्ता के पास से एक देशी तमंचा और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों