//

Sisamau चुनाव परिणाम: सपा को 13,742 वोटों की बढ़त, नसीम सोलंकी की जीत तय

22 mins read

लाइव अपडेट

12:05 PM, 23-Nov-2024

18 राउंड के बाद नसीम की जीत तय, सपा को 13742 वोटों की बढ़त
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 18 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 13742 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 67131 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 53389 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1219 वोट हासिल किए हैं। अब तक 122489  मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। सिर्फ 10 हजार वोटों की गिनती बाकी है।

11:44 AM, 23-Nov-2024

17 राउंड पूरे…सपा को 14536 वोटों की बढ़त
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 17 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 14536 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 64441 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 49905 वोट मिले हैं।बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1142 वोट हासिल किए हैं। अब तक 116198 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।

11:40 AM, 23-Nov-2024

15 राउंड पूरा…सपा को  22288 वोटों की बढ़त
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 15 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 22288 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 61707 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 39419 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1017 वोट हासिल किए हैं। अब तक 102703 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।

11:29 AM, 23-Nov-2024

14वें राउंड के बाद सपा को 26287 वोटों की बढ़त
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 14 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 26287 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 60639 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 34352 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 966 वोट हासिल किए हैं। अब तक  96451 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है

11:21 AM, 23-Nov-2024

13वें राउंड तक सपा की बढ़त बरकरार
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना का 13 राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 56823 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 31940 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 915 वोट हासिल किए हैं। अब तक 90141 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 24843 वोटों से आगे चल रही है।

11:14 AM, 23-Nov-2024

12 राउंड के बाद 20049 वोटों से सपा आगे, बैलट पेपर में भाजपा जीती
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 12 राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 51260  वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 31211 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 887 वोट हासिल किए हैं। अब तक 83804 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 20049   वोटों से आगे चल रही है। बैलट पेपर की गिनती में भाजपा को जीत हासिल हुई है। इसमें सुरेश अवस्थी को 113, नसीम सोलंकी को 48 और बसपा को एक वोट मिला है।

10:51 AM, 23-Nov-2024

10 राउंड पूरे…27469 वोटों से सपा आगे
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के दस राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 47790  वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 20321 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 716 वोट हासिल किए हैं। अब तक 69155 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 27469  वोटों से आगे चल रही है।

10:47 AM, 23-Nov-2024

नौ राउंड के बाद 30694 वोटों से सपा आगे
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के नौ राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 46011 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 15317 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 622 वोट हासिल किए हैं। अब तक 62219 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 30694  वोटों से आगे चल रही है।

10:47 AM, 23-Nov-2024

आठ रांड के बाद 28315 वोटों से सपा आगे
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के आठ राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 41168 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 12853 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 557 वोट हासिल किए हैं। अब तक 54805 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 28315 वोटों से आगे चल रही है।

10:07 AM, 23-Nov-2024

छह राउंड पूरे, 14847 वोटों से सपा आगे
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना का  छठा राउंड पूरा हो गया। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 27442 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 12595 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 536 वोट हासिल किए हैं। अब तक 40759 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 14847 वोटों से आगे चल रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog