/

पुलिस भर्ती परीक्षा में असफलता बनी जानलेवा: दो अंकों की चूक ने छीन ली शिवानी की जिंदगी

7 mins read

असफलता से आहत युवती ने लगाई फांसी, परिवार ने बिना पुलिस सूचना के किया अंतिम संस्कार

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा में असफल होने पर बरहन के गांव बिरूनी में 21 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को युवती ने परिणाम देखा था। दो अंक कम आने से वह सफल नहीं हो सकी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। अंतिम संस्कार कर दिया गया।

स्नातक पास कर चुकी थी शिवानी 
गांव बिरूनी निवासी अरुण किसान हैं। शिवानी स्नातक पास कर चुकी थी। परिजन ने बताया कि उसने प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के लिए अगस्त में आयोजित लिखित परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार को परीक्षा का परिणाम आया। शुक्रवार करीब 11:30 बजे शिवानी ने रिजल्ट देखा। उसमें उसका नंबर नहीं था।

दो अंक रह गए कम 
जनरल श्रेणी में उसके दो अंक कम आए थे। परिणाम देखने के बाद शिवानी तनाव में आ गई। वह पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। एक घंटे तक वो कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन को चिंता हुई। उसे कमरे में देखने गए तो वो फंदे पर लटकी थी। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

अंतिम संस्कार किया गया 
उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी माैत हो चुकी थी। दोपहर में रिश्तेदार और अन्य लोग आ गए। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog