/

प्रेमिका की हत्या तक पहुंची पुलिस: बरखेड़ा कांड में प्रेम पत्र बना अहम सुराग

21 mins read

गला रेतकर हत्या का खौफनाक प्लान: शिकायती पत्र दिलवाने के बाद दिया वारदात को अंजाम

यूपी के पीलीभीत स्थित बरखेड़ा क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या के मामले में उसका दूसरा प्रेमी हत्यारा निकला। उसने पुरानी रंजिश में पहले प्रेमी और उसके गांव के दो युवकों को फंसाने के लिए हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने पहले युवती को साथ ले जाकर पुलिस को नामजद शिकायती पत्र दिलवाया और बाद में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। घटना 19 नवंबर को बरखेड़ा क्षेत्र में हुई थी। थाना क्षेत्र के गांव अरसिया बोझ में आबादी के निकट चकरोड किनारे सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी युवती का खून से लथपथ शव मिला था। हत्यारोपी ने गला रेतने के साथ पेट में चाकू से प्रहार किए थे। मामले में युवती के भाई की ओर से बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी गासिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

मामले में एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम भी घटना के खुलासे के लिए लगाई गई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी के साथ अन्य कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। जांच पड़ताल में एक अन्य युवक दौलतपुर गांव का ही सलमान का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने उसकी खोजबीन की तो वह घटना के बाद से ही परिवार के साथ घर से फरार था। जिससे पुलिस ने शुक्रवार को रम्पुरा नत्थु मोड़ के पास से पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उसने हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उसका गासिद के जरिये ही युवती से संपर्क हुआ था। पहले पौटा निवासी युवक गासिद उसका प्रेमप्रसंग चलता था। कुछ समय बाद गासिद ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद युवती उससे मिली और बातचीत के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

जगह के विवाद और बहन को भगा ले जाने की रंजिश में रची साजिश
हत्यारोपी सलमान ने बताया कि गासिद प्रेम प्रसंग के दौरान युवती से मिलने के लिए उसकी बाइक लेकर आता था। एक दो बार वह भी पीलीभीत पढ़ने आया। इस पर युवती ने उसे देखा। पहले प्रेमी ने जब दूसरी जगह शादी कर ली तो वह परेशान होकर उसके संपर्क में आई थी। हत्यारोपी ने बताया कि गासिद और उसके ममेर भाई से उसका जमीन को लेकर पुराना विवाद था। इसके अलावा गांव के ही एक अन्य युवक से बहन को भगा ले जाने की रंजिश थी। मृतक युवती उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी। इस पर उसने युवती को मारकर उक्त तीनों युवकों को फंसाने की साजिश रची थी।

पत्र से सुलझी गुत्थी
घटना स्थल पर शव के निकट मिले पत्र ने पुलिस को खुलासे में अहम मदद थी। पत्र में एसपी को संबोधित शिकायत थी। जिसमें पूर्व प्रेमी और दो अन्य युवकों पर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने पत्र का संज्ञान लेकर जांच तेज की। एसपी कार्यालय में भी उक्त युवती के नाम के प्रार्थना पत्र को दिखवाया गया। जिस पर अहम सुराग मिले। सीसीटीवी कैमरे में भी मृतक युवती और हत्यारोपी सलमान एक साथ दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और घटना का खुलासा किया।

अकेले ही दिया घटना को अंजाम
हत्यारोपी ने घटना को अकेली ही अंजाम दिया। 18 नवंबर को पहले वह युवती को लेकर शिकायत की स्थिति जानने एसपी कार्यालय पहुंचा। इसके बाद वह उसे लेकर बीहड़ के रास्ते से होकर घटना स्थल के आसपास पहुंचा। शौच के बहाने जाकर चाकू निकालकर युवती का मुंह दबाकर गिराया और पेट पर कई प्रहार किए। उसके तड़पने के बाद आरोपी ने उसका गला रेत दिया। इसके बाद पत्र शव के निकट रख दिया। कुछ दूरी पर आकर उसने अपने खून से सने कपड़े बदले और युवती का मोबाइल कपड़े में बदल कर जला दिया।

हत्या के दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों के नाम हटाकर आरोपी के नाम शामिल किया गया। आरोपी ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। – प्रतीक दहिया, सीओ, बीसलपुर

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों