///

संभल हिंसा: चार दिशाओं से जुटी भीड़, नाबालिगों को आगे कर किया हमला

10 mins read

जामा मस्जिद के आसपास की गलियों में ईंट-पत्थरों का अंबार

पत्थरबाजों ने नाबालिगों को आगे कर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पथराव के दौरान नाबालिग सबसे आगे रहे। भीड़ के साथ ही नाबालिगों ने भी जमकर ईंट-पत्थर चलाए। हिंसा के बाद जामा मस्जिद के आसपास की गलियों में पड़े ईंट-पत्थरों को हटाने के लिए नगर पालिका की टीमें लगानी पड़ीं।

चार गलियों में खड़े थे लोग
शहर की जामा मस्जिद के पास कोट गर्वी चौराहे पर साढ़े आठ बजे तक हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई थी। इस चौराहे के पास की चार गलियों में लोग खड़े थे। कैलादेवी थाने के प्रभारी राजीव कुमार मलिक और रजबपुरा थाना प्रभारी हरीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।

नाबालिगों को रखा गया आगे
राजीव कुमार ने बताया कि भीड़ में मौजूद लोगों ने नाबालिगों को आगे कर रखा था। सभी लोगों के हाथ में ईंट-पत्थर थे। पत्थरबाजों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। भीड़ ने मस्जिद में जबरन घुसने की कोशिश की। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

ईंट-पत्थरों से पटी गलियां
करीब डेढ़ घंटे तक चले पथराव में गलियां ईंट-पत्थरों से पट गईं। इसके चलते लोगों का चलना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने किसी तरह बवाल नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी ने भी फोर्स के साथ मौके का मुआयना किया।

नगर पालिका ने उठाए पत्थर
उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से वार्ता की और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी बातचीत की। हालात नियंत्रित होने के बाद पुलिस ने नगर पालिका की टीम बुलवाई और गलियों से ईंट-पत्थर हटवाने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर थाने भिजवाया। तब जाकर जामा मस्जिद के आसपास की सड़कें साफ हुईं।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

डीएम साहब! उमरी के प्राइम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डाक्टर की गैरमौजूदगी में टैक्नीशियन कर रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर

किराए की डिग्री पर किसने दिया पंजीकरण ? मुरादाबाद। जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट का खुलेआम जिलाधिकारी