//

बाइकर्स गैंग का दुस्साहस: दरोगा से नकदी भरा बैग छीनकर फरार

10 mins read

रामपुर में तैनात दरोगा मिश्रीलाल की बरात के दौरान हुई लूटपाट

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के मैरिज होम में बरेली से बेटे की बरात लेकर आए दरोगा मिश्रीलाल का रुपयों से भरा बैग बाइक सवार बदमाश ने लूट लिया। बैग में करीब 1.5 लाख रुपये थे। पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बाइक कैद हो गई है। आईसी रोड, बजरंग काॅलोनी, इज्जतनगर, बरेली निवासी दरोगा मिश्रीलाल की तैनाती रामपुर के अजीमनगर थाने में है। 22 नवंबर को उनके बेटे आयुष की शादी थी। कन्नौज के तिर्वा कटिया के रहने वाले धीरज कुमार की बेटी से रिश्ता तय हुआ है। धीरज पक्ष के रिश्तेदार आगरा में रहते हैं। इसलिए यहां शादी की जा रही थी।

पीएस विला मैरिज होम, नगला मेवाती, ताजनगरी में बरात आई थी। बैंडबाजे के साथ बरात चढ़ाई हुई। रात करीब 1 बजे मिश्रीलाल मैरिज होम के बाहर आए। उनके हाथ में रुपयों से भरा बैग था। वह उसे कार में रखने जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार आया। पहले आगे निकल गया फिर यूटर्न लेकर तेजी से आया और बैग लूटकर भाग निकला। शोर सुनकर अन्य लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए हैं। जिस तरफ बदमाश भागा था, उस तरफ के कैमरे देखे गए। बाइक सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। इसकी पड़ताल की जा रही है। थाने की विशेष टीम को लगाया गया है।

बदमाश दे रहे चुनौती

शादियों में हर साल पर्स लूट और चोरी की वारदात होती हैं। गैंग दूल्हे और दुल्हन के परिजन को निशाना बनाते हैं। बच्चा गैंग की भी मदद ली जाती है। इसे रोकने के लिए इस वर्ष विशेष योजना बनती है। थाने की टीम को विशेष रूप से मैरिज होम में लगाया गया था। पुलिसकर्मी बिना वर्दी के पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद मैरिज होम में वारदात हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात रेकी करके नहीं की गई। अचानक पर्स देखकर बदमाश ने लूट की।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog