//

सोनभद्र: लापता छात्रा का वीडियो भेजकर परिवार से 10 लाख की मांग, पुलिस सक्रिय

8 mins read

वीडियो में बंधी हुई छात्रा ने रोते हुए की मदद की अपील।

छह दिन पहले दसवीं की छात्रा के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके घरवालों को एक वीडियो मिला है। इसमें छात्रा की रिहाई के बदले दस लाख रुपये की मांग की गई है। भाई के मोबाइल पर भेजे गए वीडियो में छात्रा के हाथ-पैर बंधे हुए हैं। वह रोते हुए घर वालों से खुद को छुड़ाने की गुहार लगा रही है। इस वीडियो के बाद परिवार सकते में है। पुलिस अब नए सिरे से मामले की जांच में जुट गई है।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा गत 19 नवंबर को अपनी सहेली के घर जाने की बात कह निकली थी। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। काफ़ी तलाश के बाद भी कुछ पता ना चलने प्रणाम घरवालों ने विंढमगंज के महुली गांव निवासी दो युवकों पर छात्रा को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज़ कराया था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद सोमवार को छात्रा के भाई के मोबाइल प्रणाम एक वीडियो आया।

इसमें छात्रा रोते हुए खुद को बचाने की गुहार लगा रही है। वीडियो के जरिए 26 नवंबर तक घरवालों से दस लाख रुपये देने और पुलिस को ना बताने की बात कही गई है। उधर, परिजनों से जानकारी मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। म्योरपुर एसओ हेमंत सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो सहित मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों