हत्या के बाद इलाके में तनाव: हमलावरों की तलाश में पुलिस ने तेज़ की तफ्तीश।
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम मंडी से घर लौट रहे एक आढ़ती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी राहुल मिठास मौके पर पहुंच गए। सशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारतवाल निवासी आढ़ती प्रमोद लोधी (43) निवासी मोहल्ला भरतवाल देर शाम घर वापस लौट रहे थे। तभी नगरिया बस्ती के पास उन्हें किसी ने गोली मार दी।गोली लगने से आढ़ती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
