/

Mainpuri में महिला का आरोप: नवजात की मौत के बाद दहेज के लिए ससुरालियों ने किया घर से बाहर

8 mins read

भावना का आरोप: अस्पताल जाने के बाद भी ससुरालियों ने नहीं दी मदद, बच्चे की मौत

जिला महिला अस्पताल में गांव हविलिया निवासी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। तबीयत बिगड़ने पर जब पति व अन्य परिजन को अस्पताल बुलाया तो उन्होंने आने से मना कर दिया। बच्चे ने कुछ देर बाद मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। शनिवार को नवजात का शव महिला एसपी कार्यालय पहुंची। ससुरालीजन पर कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी भावना अपनी गोद में अपने नवजात बच्चे का शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि शुक्रवार को उन्होंने जिला महिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की तबीयत खराब हुई तो चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाने के लिए कह दिया। जब पति व ससुरालीजन को अस्पताल आने के लिए कहा तो उन लोगों ने साफ मना कर दिया। वह मायके वालों के साथ मेडिकल कॉलेज गई तो कुछ देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।

भावना ने आरोप लगाया कि अभी उसकी शादी को एक साल का समय हुआ है। पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। उसे शुरू से ही वह लोग पसंद नहीं करते थे। वह अब पति व ससुरालीजन के विरुद्ध कार्रवाई चाहती हैं। पीड़िता की बहन सुशीला ने भी बताया कि बहन के ससुरालीजन उसे शुरू से ही घर से निकालना चाहते थे। जब कल बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल बुलाया तो साफ इंकार कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों