/

मंगेतर के प्रेमी ने रची साजिश, मुजफ्फरनगर में दलित शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या

10 mins read

अपहरण के बाद शिक्षक की निर्मम हत्या, सगाई से जुड़ा मामला आया सामने

तितावी (मुजफ्फरनगर) क्षेत्र के गांव अटाली निवासी अनुसूचित जाति के शिक्षक योगेश कुमार (48) की अपहरण के बाद डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शिक्षक का शव चरथावल क्षेत्र के गांव रसूलपुर के जंगल में नाले से बरामद हुआ। जिस युवती से सगाई होनी थी, उससे एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने अपने दोस्त के साथ वारदात अंजाम दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पता चला है कि क्षेत्र के गांव अटाली निवासी शिक्षक योगेश कुमार (48) की अपहरण के बाद हत्या उसकी मंगेतर के आशिक ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। सगाई तय हो जाने के बाद आरोपी ने साजिश रची।

बरला इंटर कॉलेज में हिंदी के शिक्षक योगेश कुमार की बहन सिमलेश ने सोमवार रात रसूलपुर निवासी परमजीत और अमित के खिलाफ शिक्षक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पर पहले भी धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने परमजीत को सैदपुरा शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव रसूलपुर के नाले से बरामद कर लिया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिक्षक को कार में अपहरण कर ले जाने के बाद डंडोंं से पीट पीटकर हत्या की गई थी। कार, दो डंडे व एक रस्सी बरामद की गई है। आरोपी अमित अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शिक्षक का खानदानी भाई है। आरोपी परिवार अटाली से कई साल पहले रसूलपुर जाकर रहने लगा था। 

आरोपी ने बताया कि जिस युवती से शिक्षक की आठ दिसंबर सगाई वाली थी, उसे अमित एकतरफा पसंद करता था। जबकि युवती की शिक्षक के साथ सगाई तय हो चुकी थी। दोनों मोबाइल पर बात करते थे और रविवार को दोनों ने एक साथ शॉपिंग भी की थी। सगाई तय हो जाने के बाद ही हत्या की साजिश रची गई। वादी का कहना है कि शिक्षक घर से 40 हजार रुपये और कुछ ज्वैलरी लेकर भी गया था।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों