ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर, चित्रकूट में सड़क हादसे में छह मृत, पांच घायल

7 mins read

हाईवे पर भीषण हादसा: छह की मौत, घायलों की हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में सुबह लगभग साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

छह की मौत और पांच घायल
हादसे में नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (45), मांगना (65) और रामस्वरूप यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, छतरपुर निवासी जमुना (42) पुत्र कामता, फुला (40) पत्नी जमुना, राज अहिरवार (18) पुत्र जमुना, आकाश (15) पुत्र जमुना और  एक अज्ञात घायल हो गए।

गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया

घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों से मिलने जिला अस्पताल भी गए। एसपी अरुण सिंह ने बताया कि ट्रक और बोलेरा की टक्कर में छह की मौत हो गई है। पांच घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों