//

ड्यूटी के दौरान दुर्घटना: रामपुर में पीआरवी पलटी, महिला सिपाही की मौत, तीन घायल अस्पताल में भर्ती

6 mins read

रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में गश्त पर निकली पीआरवी नहर में पलट गई। इसमें एक महिला सिपाही की मौत हो जाना बताया जा रहा है। जबकि तीन अन्य सिपाही घायल हुए हैं। घटना रात के 10:30 की बताई जा रही है। लखनऊ कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिलने के बाद पीआरबी पर सवार सभी कांस्टेबल नवाब नगर गांव जा रहे थे। लखनऊ कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिलने के बाद पीआरबी पर सवार सभी कांस्टेबल नवाब नगर गांव जा रहे थे।

पटवाई कस्बे से करीब 2 किलोमीटर दूर शाहबाद मार्ग पर नवाब नगर में पेट्रोल पंप के सामने स्थित नहर में पीआरवी पलट गई। वाहन के चारों पहिए ऊपर हो गए थे। घटना देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और चारों पुलिस कर्मियों को नहर से बाहर सुरक्षित निकाला। लेकिन इसमें महिला कांस्टेबल रुचि काफी गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया था। रुचि को प्रारंभिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, जहां उनकी मौत होने की बात सामने आ रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों