/

इटावा में अपराधियों पर शिकंजा: मुठभेड़ में गिरफ्तारी, हथियार और चोरी की बाइक जब्त

10 mins read

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल, पुलिस ने लूट का सामान किया बरामद

लेखपाल को लूटने वाले बदमाशों की शनिवार रात नेशनल हाईवे पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन बाइक, तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार रात जसवंतनगर पुलिस व एसओजी धनुआ गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तीन बाइकों पर युवक आते दिखाई दिए, पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस नेे घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी फायरिंग में जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला सूरत निवासी राजा उर्फ राजकमल के बाएं पैर में गोली। पुलिस ने जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गड़िया चौराहा निवासी प्रबल प्रताप व जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के असरोही गांव निवासी अभिजीत उर्फ अभि को रात तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। घायल राजा उर्फ राजकमल को अस्पताल भेज दिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, लूटी हुई दो बाइक, एक लूटा हुआ मोबाइल व लेखपाल से लूटा हुआ सरकारी दस्तावेज वाला थैला बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से राजा उर्फ राजकमल पर तीन मामले, प्रबल प्रताप पर तीन व अभिजीत पर चार मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ करने वाली टीम को एसएसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि एक दिसंबर को उन्होंने मैनपुरी में एक शिक्षक से बाइक व मोबाइल लूटा था। इसके अलावा तीन दिसंबर को थाना जसवंतनगर क्षेत्र में ग्राम खेड़ा धौलपुर के पास नेशनल हाईवे पर लेखपाल राजेश कुमार निवासी जय भारत कॉलोनी को तमंचे की बट मारकर उसकी बाइक, राजस्व अभिलेख का थैला और मोबाइल लूटा था। इसके अलावा उन्होंने चोरी की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों