पुलिस एनकाउंटर: रात में रेकी कर रहे बदमाश को जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

10 mins read

लाइन बाजार और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोर से तमंचा और नकदी बरामद

जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंडरब्रिज गोधना के पास बुधवार देर रात में लाइन बाजार व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा सहित जिंदा कारतूस व चोरी के 28,520 रुपये बरामद किया गया। मुठभेड़ में चोर के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

यह है मामला
जानकारी के अनुसार बुधवार रात 1:20 बजे लाइन बाजार प्रभारी सतीश सिंह व कोतवाल मिथिलेश मिश्र दोनों पेट्रोलिंग पर थे। कचगांव के अंडरब्रिज के आगे गोधना के पास गश्त कर रहे थे कि सामने से कच्ची रोड पर एक संदिग्ध दिखा। एहतियातन मोबाइल पुलिस को दूसरे तरफ से घेरने को कहा गया। संदिग्ध को रोकने के लिए पुलिस ने आवाज लगाई तो बदमाश अपने आप को दोनों तरफ से घिरता देख पुलिस पर गोलियां चला दी। जिसमें कोतवाल मिथिलेश मिश्र बाल-बाल बच गए। इस पर जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसके बाद लाइन थाना पुलिस ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमे

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त राजकुमार बेन बंसी पुत्र चाणिका गांव बहरी कला फूलपुर बनारस के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश शातिर चोर है और रेकी के लिए वहां खड़ा था। बदमाश के अन्य साथी मुठभेड़ देख फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी पर जनपद के विभिन्न स्थानों में चोरी सहित आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे भी दर्ज हैं।

क्या बोले अधिकारी
सीओ सिटी/प्रशिक्षु आईपीएस आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अभियुक्त शातिर चोर है। इस पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी व आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं इसके पास से 0.315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व चोरी के 28,520 रुपये बरामद किए गए हैं।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों