/

पिलभीत में छात्रा का अपहरण का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

6 mins read

मुंह में कपड़ा डालकर छात्रा को जबरन कार में बैठाया, स्थानीय लोगों ने पीछा कर किया बचाव

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा को मुंह पर कपड़ा डालकर जबरन कार में बैठा लिया। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ दिसंबर की सुबह उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में ग्राम खरुआ निवासी रोहित ने अपने साथी सिमरिया निवासी नरेश के साथ उसका अपहरण कर लिया। घटना देख कुछ लोगों ने कार का पीछा करना शुरू किया।

आरोप है कि इस पर कार चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। इस पर आरोपी बचने के लिए सुनगढ़ी थाने आ गए। जानकारी पर आए परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। ग्रामीण का कहना है कि इससे पूर्व भी युवक उसकी पुत्री का रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कर चुका है। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी के मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों